बांदा, जनवरी 27 -- बांदा। संवाददाता कमासिन थाने के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी घर से इलाज कराने के नाम पर घर से निकली। यहां से प्रेमी के साथ फरार हो गई। मां ने थाने में बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी की मां ने सोमवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को सुबह उसकी 16 वर्षीय पुत्री ने कहा कि उसकी तबीयत खराब है और वह इलाज कराने कमासिन जा रही है। जब वह शाम तक नहीं आई तो उसकी खोजबीन की, पर कहीं पता नहीं चला। उन्हें आशंका है कि गांव का राजू पुत्र राजबहादुर उसे बहला-फुसलालकर ले गया है। मां बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए जल्द बरामद कराने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...