नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। तुर्कमान गेट इलाके में मंगलवार देर रात हुई हिंसक झड़प के बाद सुरक्षा कड़े कर दी गई है। इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है। एहतियातन गुरुवार सुबह भी रामलीला मैदान से तुर्कमान गेट जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद था। पुलिस की अलग-अलग टीमें तैनात हैं और दंगा नियंत्रण वाहन हर संदिग्ध पर नजर रख रहे हैं। हालांकि इलाके में शांति है, माहौल अभी भी तनावपूर्ण है। तुर्कमान गेट के आसपास हर कोने पर पुलिस की कड़ी निगरानी है। मॉनिटरिंग के लिए इलाके में मोबाइल पुलिस स्टेशन यानी चलता-फिरता सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाया गया है। मस्जिद के सामने यह कंट्रोल रूम दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लिए अहम साबित हो रहा है। इस कंट्रोल रूम...