गढ़वा, अक्टूबर 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत तीन ब्लड बैंक संचालित हैं। सभी ब्लड बैंक में खून जांच के लिए इलाइजा मशीन लगाया गया है। सदर अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक अव्यवस्थाओं के बीच चल रहा है। उक्त ब्लड बैंक का लाइसेंस 22 महीने पहले ही मानक के अनुरूप नहीं होने के कारण निरस्त कर दिया गया। अस्पताल में न तो एमडी पैथोलॉजिस्ट हैं न ही डॉक्टर। ब्लड बैंक की जांच के क्रम में उक्त कमियां सामने आने के कारण लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। उसके बाद भी ब्लड बैंक संचालित किया जा रहा है। उसके अलावा जिला मुख्यालय में दो निजी अस्पतालों में ब्लड बैंक संचालित हैं। सदर अस्पताल में चल रहे ब्लड बैंक के लाइसेंस रिन्यूअल के लिए 2023 में ही ऑनलाइन आवेदन किया गया था। उसके बाद भी अबतक लाइसेंस रिन्यूअल नहीं हुआ। ब्लड बैंक को संचालित करने के लिए डॉक्टर तक नहीं है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.