मुंगेर, फरवरी 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी), जमालपुर के नए डीन प्रेम प्रकाश बनाए गए हैं। नए डीन ने इरिमी में सीनियर प्रोफेसर के रूप में योगदान दिया है। इरिमी अधिकारियों व कर्मचारियों ने नए डीन का भव्य स्वागत बूके भेंट कर किया। तथा कर्मचारी व अधिकारी नए डीन के रूप में प्रेम प्रकाश से कई उम्मीदें रखी है। इधर, इरिमी महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा, जमालपुर वर्कशॉप के सीडब्लूएम विनय कुमार वर्णवाल ने प्रेम प्रकाश को इरिमी डीन के रूप में योगदान देने पर बधाई दी, तथा मंगल कामनाएं की। इरिमी व वर्कशॉप को फिर मिले तीन-तीन वरीय रेल अधिकारी, सर्वांगीण विकास की संभावना: जमालपुर रेल इंजन कारखाना और इरिमी का यह बड़ा सौभाग्य है वर्ष 2026 में यहां तीन-तीन रेल के वरीय अधिकारियों ने विभिन्न पदों पर दोबारा...