नई दिल्ली, मार्च 15 -- आमिर खान ने हाल में अपनी जिंदगी के नए प्यार गौरी स्प्रेट के साथ रिश्ते को स्वीकार किया है। दोनों करीब 25 सालों से एक दूसरे को जानते थे। लेकिन संपर्क टूट गया था। बाद में जब सालों बाद दोनों की मुलाकात हुई तो वो प्यार में बदल गई। आमिर ने बताया कि दुनिया की चोरी से दोनों 18 महीनों से मिल रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस के मुताबिक इस वीडियो में एक्टर की दोनों पत्नियों रीना दत्ता और किरन राव के साथ गौरी स्प्रेट भी हैं। दरअसल, ये वीडियो पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और उनकी पत्नी सफा बेग की शादी की सालगिरह का है। दोनों ने शादी की सालगिरह पिछले महीने फरवरी में क्रिकेट और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अपने खास दोस्तों के साथ सेलिब्रेट की थी। इस मौके पर आमिर खान, पूर्व पत्नियों के साथ शामिल हुए थे। इरफान ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.