नई दिल्ली, मार्च 8 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपिंयस ट्रॉफी का फाइनल रविवार (9 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम को परेशान किया है। लेकिन रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम इस बार कीवी टीम को हर हाल में मात देने के इरादे से उतरेगी। आईसीसी नॉकआउट मैचों में न्यूजीलैंड की टीम ने 3-1 की बढ़त बना रखी है। वहीं इरफान पठान ने कहा कि भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर और मैट हेनरी के खिलाफ बेहतर रणनीति के साथ उतरना होगा। इरफान पठान ने ट्वीट करके लिखा, ''भारत को दो प्रमुख गेंदबाजों मिचेल सैंटनर और मैट हेनरी को सावधानी से हैंडल करना होगा। अगर वे उन्हें अच्छे से खेल लेते हैं, तो आधी बैटल वो पहले ही जीत लेंगे। बल्लेबाजी की तरफ देखें तो केन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.