हल्द्वानी, फरवरी 6 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में प्रस्तावित ईवीसीएल (एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग) के नाम पर बड़े स्तर पर ठगी मामला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सितारों हरभजन सिंह, इरफान पठान, प्रवीण कुमार आदि के नाम का इस्तेमाल कर फ्रेंचाइजी बेचने के बहाने लोगों से लाखों रुपये वसूले गए। लेकिन टूर्नामेंट शुरू ही नहीं हुआ। इस मामले में दो अलग-अलग शिकायतों पर पुलिस ने 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगते हुए आयोजक विकास ढाका के खिलाफ काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ताओं में हरियाणा के यूपी वॉरियर्स टीम के मालिक हेमंत शर्मा एवं उत्तराखंड शोल्जर्स टीम के मालिक सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल शामिल हैं। दोनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिसे जा...