लोहरदगा, जनवरी 8 -- लोहरदगा, संवाददाता। रांची- लोहरदगा मेमू ट्रेन के परिचालन को रांची इरगांव तक किए जाने के बाद इरगांव रेलवे स्टेशन में सुविधा बढ़ाई जा रही हैं। रांची रेल मंडल की सीपीआरओ सूची सिंह ने इस स्टेशन का भ्रमण कर यहां सुविधाएं बढ़ाने की बात कही हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि लोहरदगा रेलवे स्टेशन के निकट दक्षिण कोयल नदी भक्सो में रेलवे ब्रिज के पाया के क्षतिग्रस्त होने के बाद उसे दुरुस्त करने का काम चल रहा है। इसलिए ट्रेन फिलहाल लोहरदगा कुछ समय के लिए नहीं जा पाएगी। इसलिए यात्रियों को इरगांव में ही अधिक सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए रेल प्रशासन सजग और सचेत है। इरगांव रेलवे स्टेशन में अगले तीन-चार दिनों में ड्रिंकिंग वॉटर के साथ पोर्टेबल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाएगी। ताकि यहां आने वाले यात्रियों को कठिनाइयों से बचाया जा सके। इस...