लोहरदगा, जनवरी 7 -- लोहरदगा, संवाददाता।बुधवार को रेलवे ने लोहरदगा के नगजुआ स्टेशन के स्थान पर इरगांव स्टेशन तक ट्रेन चलाकर रेल लोहरदगा और आसपास यात्रियों को राहत पहुंचाने का काम किया है। बताते चलें कि भक्सो स्थित दक्षिणी कोयल नदी पर बने रेलवे ब्रिज संख्या 115 के पिलर संख्या चार और पांच में आई दरार के कारण रविवार से लोहरदगा स्टेशन तक ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बन्द कर दिया गया था। इससे रेल से सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। रेल सेवा ठप्प होने से यात्रीगण को मजबूरीवश बस और निजी वाहनों के सहारे सफर करने को मजबूर थे। बुधवार को रेलवे द्वारा इरगांव स्टेशन तक मेमू पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू किया गया,इससे उन्होंने राहत की सांस ली है। बुधवार सुबह 9:55 बजे रांची से चली मेमू पैसेंजर तय समय पर इरगांव स्टेशन पहुंची। जिसमे सैकडों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.