बांदा, दिसम्बर 15 -- नरैनी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालयों में सेमेस्टर परीक्षाएं कराई जा रही हैं। इयर बड्स के माध्यम से नकल करते एक छात्र पकड़ा है। जिस पर उड़ाका दल ने कार्रवाई कर विश्वविद्यालय को सूचना भेज दी है। इससे पहले इसी विद्यालय का एक और छात्र नकल करते पकड़ा जा चुका है। सोमवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा संबद्ध सीताराम समर्पण महाविद्यालय में चल रही विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का उड़ाका दल ने निरीक्षण किया। थर्ड सेमेस्टर राजनीति विज्ञान में एक छात्र के पास पाकेट में इयर बड्डस पकड़ी गई। केंद्राध्यक्ष डा. डीसी गुप्ता ने बताया कि छात्र पर कार्यवाही की गई है। किसी भी प्रकार की नकल सामग्री परीक्षा में मिलने पर कार्यवाही के लिये विश्वविद्यालय को लिखा जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...