गाज़ियाबाद, जनवरी 27 -- लोनी। बेहटा रेलवे स्टेशन से बंद फाटक के पास सोमवार शाम युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक युवक के कान में इयरफोन लगा हुआ था। अंदेशा है कि इसी कारण उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। बिहार के भागलपुर में अंतीचक थानाक्षेत्र में रहने वाले 22 वर्षीय इजहार मंसूर जनपद बागपत के भगोट गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह सोमवार शाम करीब पांच बजे लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित बेहटा हाजीपुर रेलवे से बंद फाटक की ओर रेलवे लाइन किनारे जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक के कानों में इयरफोन लगा हुआ था। दिल्ली की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन के चालक ने हॉर्न बजाकर गति धीमी करने का प्रयास किया। इसके बावजूद युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह परिजनों के साथ भट्ठे पर ही ...