पटना, फरवरी 6 -- इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ट्रेनिंग के लिए प्रस्तावित 'हाइब्रिड' कॉपीराइट लाइसेंस को उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग से समाप्त करने का आग्रह किया है। इम्पा अध्यक्ष अभय सिन्हा ने विभागीय निदेशक सिमरत कौर से फिल्म, संगीत और मनोरंजन कंटेंट को किसी भी अनिवार्य तथ आम लाइसेंसिंग सिस्टम से बाहर रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा कॉपीराइट कानून पूरी तरह सक्षम है। इसमें कोई बदलाव की जरूरत नहीं है। एआई ट्रेनिंग के लिए लाइसेंस का कम होना कानून की कमजोरी नहीं, बल्कि बाजार के शुरुआती चरण का परिणाम है। एसोसिएशन ने कहा कि एआई ट्रेनिंग के लिए कॉपीराइटेड कंटेंट का उपयोग केवल राइटहोल्डर के पहले से स्पष्ट और अनिवार्य सहमति के बाद होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.