नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति और हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र की याद में दिल्ली में प्रेयर मीट आयोजित की। गुरुवार के दिन, धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने अमित शाह, जेपी नड्डा और कंगना रनौत समेत कई सारे लोग अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर पहुंचे। उनकी बेटियों ईशा और अहाना भी अपने पिता की प्रेयरमीट में आईं। इस दौरान हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की याद में दो शब्द कहे।'कभी नहीं सोचा था अपने धरम जी के लिए.' हेमा मालिनी ने कहा, "इस प्रार्थना सभा में आप सभी का स्वागत करते हुए मैं बहुत इमोशनल महसूस कर रही हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे शोक सभा होस्ट करनी पड़ेगी, वो भी अपने धरम जी के लिए। पूरी दुनिया उनके जाने का दुख मना रही है। लेकिन मेरे लिए यह एक ऐसा सदमा है जिसे भुलाया नहीं जा सकता.अब मुझे उनके बिना जीना सीखना होगा।" यह भ...