चंदौली, जनवरी 8 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कमालपुर क्षेत्र के इमिलिया गांव में नाली की नियमित सफाई न होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कड़ाके की ठंडी में घर से बाहर सड़क से निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नाली सफाई की मांग की हैं। ग्राम निवासी संजय कुमार ने बताया कि कई घरों का गंदा पानी नाली से होकर बगल में पोखरी में जाता है। लेकिन बीच-बीच में नाली जाम होने से पानी अवरुद्ध हो जाता है। कारण की नाली सफाई न होने से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैलकर जमा हो रहा है। जिससे आवागमन में दिक्कतें बढ़ गई हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है। लोग इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इससे आसपास का वातावरण...