उरई, फरवरी 11 -- कालपी। इमिलिया बांध के ग्रामीणों की गांव तक पक्की सड़क बनने की हसरत पूरी होने वाली हैं। विधायक ने 3 किमी कच्चे रास्ते को पक्का कराने का प्रस्ताव दिया है जो शासन, में लम्बित है। हालांकि 5 का नवीनीकरण मंजूर हो गया है। अस्सी के दशक में क्षेत्र में पक्की सड़कों का निर्माण शुरू हुआ था जिसके चलते ज्यादातर गांव सड़क मार्ग से जुड़ गए थे। हालांकि अब यह सड़कें जीर्णशीर्ण हो चुकी हैं। साथ ही कई मजरों तक अभी पक्की सड़क भी नहीं है। इसमे महेवा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैरई का मजरा इमलिया बांध भी है। जहां अभी भी मदारीपुर रोड से गांव तक पक्की सड़क नहीं है। इससे बारिश के दिनों ग्रामीणों को भारी परेशानी होती हैं। इसके लिए गांव वाले मांग के साथ मदारीपुर रोड को जाम भी कर चुके हैं। जिसके चलते प्रशासन ने उन्हें आश्वस्त भी किया था और अब क्षेत...