सीतापुर, जुलाई 26 -- सीतापुर, संवाददाता। हजरत इमाम हुसैन की याद में शुक्रवार की देर रात 20वें के ताजिए का जुलूस निकाला गया। जिसमें काले वस्त्र पहनकर अजादार शामिल हुये और नोहेखानी कर मातम किया। मो. शेख सराय से मरहूम अच्छे मियां के अजाखाने से देर रात 10 बजे जुलूस उठाया गया। जो अपने तय रास्तों मो. शेख सराय, कजियारा चैराहा से होता हुआ कोट कर्बला पहुंचा। जहां गमगीन माहौल में अजादारों ने ताजियों को दफ्न किया। जुलूस में मकामी अंजुमनों के नौहेखान नदीम, खावर व सुहेल आदि लोगों ने नौहेखानी की। अजादारांे ने या हुसैन या हुसैन की सदाएं बुलंद कर मातम किया। ये जुलूस पिछले 50 सालों से निकाला जाता है। जिसमंे बड़ी संख्या में लोग शिरकत करते हैं और दुआएं मांगते हैं। इस दिन अजादार अपने घरों पर ताजिए रखते हैं। जुलूस मे अधिकतर लोग काले वस्त्र पहने थे। जुलूस में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.