इटावा औरैया, फरवरी 4 -- इटावा। बारहवें इमाम मेंहदी अलैहिस्सलाम का 1192 वें जमन्दिन के खुशहनुमा मौके पर हाजी अरशद मरगूब की ओर से इमाम बारगाह घटिया अज़मत अली पर महफ़िल का आयोजन किया गया। महफिल में लोगों ने जश्ने इमाम मेंहदी मनाया। मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा ने महफ़िल की अध्यक्षता करते हुए कहा इमाम मेंहदी की पैदायश सामरा बगदाद में 15 शाबान 255 हिजरी हुई। इमाम मेंहदी जब आएंगे तब उनके पास तमाम अम्बिया के मोजजात होंगे। इमाम मेंहदी मजलूमों को हक़ दिलाएंगे। इमाम का ज़हूर काबे में होगा। बारहवें इमाम कर्बला के शहीदों का बदला लेंगे और जुल्म को मिटायेंगे। 260 हिजरी में इमाम हसन असकरी की शहादत के बाद इमाम पर्दे ग़ैब में चले गए। इमाम मेंहदी पर्दे में रहकर भी अपने चाहने वालों की रहनुमाई कर रहे हैं। मौलाना ज़मन हैदर जैदपुर ने कहा सारी दुनिया का मस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.