गोपालगंज, फरवरी 19 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित मस्जिद के इमाम पर गांव की ही एक 15 वर्षीया किशोरी के अपहरण का आरोप लगा है। इस मामले में किशोरी की मां ने नगर थाना में पूर्णिया जिले के इमाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में आरोप है कि इमाम पूर्व से ही नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर उल्टी-सीधी बातें करता था। जिसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। इस बीच विगत 13-14 फरवरी की रात किशोरी घर से गायब हो गई। सुबह मुख्य दरवाजा खुला मिला और बेटी लापता थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बदनीयती, गलत नीयत, नाबालिग से शादी कराने, बेच देने और जान का खतरा बताते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जादोपुर रोड...