लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता देश भर के उलमा, हाय मातमी अंजुमन और अन्य अंजुमनों की ओर से मौलाना कल्बे जवाद नकवी को सम्मानित किया गया। मौलाना जवाद के लिए जलसे का आयोजन छोटा इमामबाड़ा परिसर में हुआ। जहां मौलाना जवाद को ईरान में मिले प्रथम इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार की खुशी मनाने के साथ उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम और सिख समेत विभिन्न धर्मों के विद्वान, उलेमा और स्कॉलर बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी विद्वानों और उलेमा ने मौलाना कल्बे जवाद को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार पर बधाई दी। साथ ही संयुक्त राष्ट्र में भारत सरकार द्वारा ईरान के पक्ष में वोट देने पर भारत सरकार का आभार व्यक्त किया गया। जलसे में ईरान और उसके सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई के समर्थन में नारे लगाए गए, जबकि अमेरिका और इजराइल ...