सिद्धार्थ, फरवरी 5 -- बयारा, हिन्दुस्तान संवाद। पैग़म्बरे इस्लाम के अंतिम उत्तराधिकारी हज़रत इमाम महदी अस. के पैदाइश मौके पर ज़ामा मस्जिद परिसर से पैदल जुलूस निकाला गया। जो हल्लौर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ। जहां पर तकरीर के बाद शबील (शर्बत) बिस्कुट व पानी का वितरण ग्रामवासी व राहगीरों के बीच श्रद्धापूर्वक किया गया। बुधवार को हल्लौर जामा मस्जिद में दोपहर नमाज के बाद मौलाना शहकार हुसैन के नेतृत्व में लोगों ने पैदल जुलूस निकाला। इसमें शामिल लोगों ने इमाम के शान में नारेबाजी करते हुए हल्लौर चौराहे पर आयोजित शबील वितरण कार्यक्रम में शामिल हुआ। मौलाना शहकार हुसैन ने कहा कि अरबी माह 15 शाबान को पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब के अंतिम उत्तराधिकारी हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम की पैदाइश का दिन मानने वाले जश्न मनाते हैं। उन्होंने...