बोकारो, मई 16 -- इमामुल हई खान लॉ कॉलेज में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी बोकारो की ओर से गुरूवार को जागरूकता अभियान व रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें इमामुल हई खान लॉ कॉलेज व अल हबीब टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के 20 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। कैंप में इमामुल हई खान लॉ कॉलेज के सचिव डॉ रईस अहमद खान के साथ दोनों कॉलेज के प्राचार्य, टीचिंग व नन टीचिंग स्टॉफ शामिल रहे। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ब्लड सेंटर बोकारो के चेयरमैन डीएन चौबे,सुरेश बुधिया, लैब टेक्नीशियन संजय कुमार वर्मा, सुभाष चन्द्र महतो व लैब अटेंडेंट बीडी सिंह ने योगदान देकर जागरूकता अभियान व रक्तदान शिविर को सफल बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.