नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली। देश की प्रमुख कंपनी इमामी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 14.5 प्रतिशत बढ़कर 319.48 करोड़ रुपये हो गया। इमामी के वाइस-चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हर्षा वी अग्रवाल ने कहा, लागत दक्षता, कीमतों में किए गए बदलाव और प्रमुख ब्रांड के बेहतर प्रदर्शन से मुनाफे में यह बढ़ोतरी हुई है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 278.98 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। आलोच्य तिमाही में इमामी का परिचालन राजस्व 9.75 प्रतिशत बढ़कर 1,151.81 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...