लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता इदारा-ए-तहफ्फुज-ए-मर्सियाख्वानी की वार्षिक बैठक रविवार को हुई। फैज बाकिर के निवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता मौलाना जाफर अब्बास ने की। बैठक में निर्णय लिया कि इस वर्ष भी आल-ए-मोहम्मद की पसंदीदा जाकिरी शीर्षक से आयोजित होने वाला अशरा मर्सियाख्वानी पुरानी परंपरा के अनुसार 1 मोहर्रम से 9 मोहर्रम तक इमामबाड़ा नाजिम साहब में होगा। पहली मोहर्रम की मजलिस को मोहम्मद हैदर, दूसरी मोहर्रम को मोहसिन रिजवी, तीसरी मोहर्रम अली इमाम गोहर, चौथी मोहर्रम को कामिल रिजवी, पांचवी मोहर्रम को औन रिजवी खिताब करेंगे। इसके साथ ही छठी मोहर्रम को काजी अदस, सातवीं मोहर्रम को फैज बाकिर, आठ मोहर्रम को सुब्ही जैदी एवं नौ नवी मोर्हरम की मजलिस को अहसन सईद आबिदी खिताब करेंगे। बैठक के दौरान संस्थान के सदस्यों ने हाल ही में दिवंगत हुए डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.