गया, दिसम्बर 6 -- इमामगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवाद निराकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भूमि विवाद से संबंधित कुल 12 एकपक्षीय आवेदन प्राप्त हुए। सीओ सुकेश कुमार ने बताया कि सभी आवेदनों की जांच करते हुए संबंधित दूसरे पक्ष को नोटिस भेजा जा रहा है। दोनों पक्षों के कागजातों की जांच के बाद इन मामलों की सुनवाई अगले शनिवार को की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...