गया, सितम्बर 20 -- इमामगंज पुलिस ने शनिवार को नगवां गांव के पास लब्जी नदी में छापेमारी कर अवैध बालू उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस के आने की भनक लगते ही चालक और मजदूर भागने में सफल हो गए। ट्रैक्टर को थाना लाया गया और गाड़ी नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से अवैध बालू उत्खनन पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.