गया, जुलाई 29 -- इमामगंज, एक संवाददाता। इमामगंज नगर पंचायत में मंगलवार से होल्डिंग टैक्स की वसूली शुरू हो गई। सबसे पहले मुख्य पार्षद सोनम कुमारी और उप मुख्य पार्षद खुशबू देवी ने अपने-अपने घर का टैक्स भर कर लोगों को जागरूक किया। जिन्हें नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष रंजन पाण्डेय ने होल्डिंग टैक्स रसीद सौंपकर विधिवत शुरुआत करते हुए बधाई दी है। वार्ड संख्या 9 में वार्ड पार्षद खुशबू कुमारी ने भी अपना होल्डिंग टैक्स देकर अपने वार्ड के लोगों को होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए जागरूक की है। कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष रंजन पांडेय ने बताया कि वर्ष 2022-23 से 2025-26 का होल्डिंग टैक्स लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में 4957 घर है। सभी घरों का अलग- अलग टैक्स होगा। घर का बनावट कच्चा, पक्का, एरिया और वर्ग फीट के आधार टैक्स का ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.