गया, जनवरी 31 -- इमामगंज प्रखंड के सुहैल सलैया थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम जारी आहर गांव के पास से एक पिकअप से 211 किलो डोडा बरामद कर थाना लाया गया है। इस की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष श्रीनारायण यादव ने बताया कि धंधेबाज डोडा को कहीं बाहर भेजने के फिराक में थे। इसकी गुप्त सूचना मिली। उस सूचना के आधार पर जारी आहर गांव के पास छापेमारी की गयी। जहां पुलिस को देखते ही धंधेबाज और गाड़ी चालक पिकअप को छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पिकअप की जांच करने के बाद उसमें बोरा में भरा डोडा मिला। जिसे थाना लाकर डोडा से भरे बोरा को उतरा गया। जिसमें नौ बोरा में 211 किलो डोडा पाया गया। उन्होंने बताया कि डोडा धंधेबाज को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही हैं। लेकिन देर शाम तक किसी को गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.