गया, फरवरी 9 -- जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया गांव के लोगों को जल्द ही हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की सुविधा मिलने वाली है। लगभग 1800 वर्ग फीट क्षेत्र में बन रहे इस सेंटर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। भवन पूरी तरह तैयार हो चुका है और फिलहाल अंदर फिनिशिंग का काम चल रहा है, जिसे मार्च माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद स्थानीय लोगों को यहां स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा। इस हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निर्माण 75 लाख रुपये की लागत से बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) द्वारा कराया जा रहा है। जी प्लस वन भवन में मरीजों के लिए वेटिंग एरिया, दवा काउंटर, टीकाकरण कक्ष की व्यवस्था की गई है। वहीं ऊपरी तल्ले पर यहां कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। डीपीएम स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.