गया, फरवरी 17 -- इमामगंज की नदियों को बनारस की गंगा से जोड़े के लिए जगदेव प्रसाद के 103वीं जयंती के मौके पर सोमवार इमामगंज के गांधी मैदान में शोषित समाज दल की ओर से एक दिवसीय धरना दिया गया। इस संबंध में शोषित समाज दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज बल्लभ प्रसाद ने बताया कि इलाके के 90 प्रतिशत गांव कृषि पर आधारित है। लेकिन सिंचाई का साधन नहीं रहने के कारण अधिकांश गांव में परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि इमामगंज के मोरहर, सोरहर, लब्जी नदी को बनारस के गंगा से जोड़ने की मांग सहित इमामगंज को जिला बनाने, इमामगंज को रेलवे लाइन से जोड़ने, भगहर और नायका डीह के नदी पर पुल का निर्माण करने सहित दस मांगों को लेकर धरना दिया गया। उन्होंने बताया कि इन सभी मागों को लेकर धरना का कार्यक्रम अलग-अलग प्रखंडों में 21 फरवरी तक चलेगा। इस मौके पर राज बल्लभ प्रसाद, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.