हाजीपुर, फरवरी 15 -- भगवानपुर,संवाद सूत्र। भगवानपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर इमादपुर गांव के एक मजदूर की मौत पुणे में हो गई। शनिवार को पुणे से शव गांव आते ही कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक सन्नी कुमार पिता स्व.भागीरथ सहनी का पुत्र था। बीते कई सालों से अपने परिवार का भरण पोषण के लिए पुणे में बिल्डिंग का काम करता था। बीते एक सप्ताह पूर्व काम करने के दौरान अचानक गिर गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। ग्रामीण सह समाजसेवी राजु निषाद ने बताया की मृतक सन्नी ही परिवार के भरण-पोषण का एक मात्र साधन था। लेकिन सन्नी की मौत से परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट गया। मृतक सन्नी रघुनाथपुर इमादपुर पंचायत के वार्ड नंबर 09 सहनी टोला निवासी बताया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.