लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- लखीमपुर। शहर के इमली चौराहे पर प्लास्टिक उपकरण व सामान की दुकान में शनिवार रात 11 बजे अचानक भीषण आग लग गई। लपटें उठते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ले वालों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। आधा घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बैंक के ठीक सामने प्लास्टिक के सामान की दुकान है। जिसमें रात आग लग गई। उसका लाखों का माल खाक हो गया। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आग की लपटों से दुकान की दीवारों में दरारें पड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.