देहरादून, दिसम्बर 11 -- रूड़की। इमलीखेड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में रविदास मंदिर से अड्डे तक जाने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के अंधेरे में कई बाइक सवार गिर कर घायल हो चुके हैं। माजरी, गुम्मावाल, दरियापुर, रांगडवाला, नागल, प्लुनी सहित कई गांवों को जोड़ने वाली यह सड़क दो वर्षों से खराब पड़ी है। शिकायतें करने के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी। ग्रामीण प्रमोद कुमार, शोभाराम, पप्पू कश्यप, शानू गोयल समेत कई लोगों ने जल्द सड़क बनाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...