लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 10 -- ईसानगर क्षेत्र के इमलिया गांव में एक विशाल अजगर निकल आया। धान के खेत के बीच देखे गए अजगर से गांव वाले सहम गए। डर और कौतुहल वश खेत के आसपास लोग इकट्ठे हो गए। गुरुवार को सुबह इमलिया गांव के पास स्थित एक धान के खेत में विशालकाय अजगर निकल आया। गांव के लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी। गांव के प्रधान प्रतिनिधि इकबाल आदि ने वन विभाग को भी सूचित किया। मौके पर पहुंचे वनाधिकारियों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। प्रधान प्रतिनिधि इकबाल ने वनाधिकारियों का आभार जताया। बताया जाता है बाढ़ के बाद अक्सर कुछ जलीय जीव जंतु बाढ़ में बहकर खेतों की ओर आ जाते हैं। खेतों में देखे जाने के बाद ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों के सहयोग से दुबारा जंगल में छोड़ दिया जाता है l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.