रामपुर, फरवरी 5 -- सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। घटना थाना क्षेत्र के इमरता गांव की है। गांव निवासी बलजीत सिंह का विवाह दो माह पहले थाना टांडा के बैजना गांव निवासी अंजलि के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे नवविवाहिता संदिग्ध हालत में कमरे के अंदर फांसी पर लटक गई। ससुराल वाले विवाहिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। नव विवाहिता की मौत की सूचना मायके व...