बिजनौर, दिसम्बर 9 -- मेडिकल कालेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं चरमराने लगी हैं। यहां से रेफर होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। एक ईएमओ के त्यागपत्र देने के बाद करीब एक माह से बिना कोई छुट्टी लिए मात्र दो ही ईएमओ काम कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पिछले माह जिला अस्पताल में ईएमओ का कार्य देख रहे डा. लव कुमार ने अपने निजी कारणों से त्यागपत्र दे दिया था। अब यहां फिर से दो ही इमरजेंसी मेडिकल ऑफीसर डा. रामकुमार व डा. प्रेमप्रकाश तैनात रह गए हैं। दोनों को ही 12-12 घंटे की ड्यूटी करनी पड़ रही है तथा करीब एक माह से दोनों को किसी तरह की कोई छुट्टी भी नहीं मिली है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक एक ईएमओ न होने से यहां से रेफर होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पहले दो से तीन मरीज ही रेफर होते थे, जबकि अब सात से आठ मरीज तक रेफर किया ...