बिजनौर, फरवरी 13 -- महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग में कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मेडिकल कालेज प्रिंसिपल डा. तुहिन वशिष्ठ ने कांवड़ वार्ड का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद से होकर गुजरने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में अलग से कांवड़ वार्ड संचालित किया जा रहा है। इस विशेष वार्ड में 10 बेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही आवश्यक दवाइयों, प्राथमिक उपचार सामग्री, चिकित्सकीय उपकरणों तथा प्रशिक्षित चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। प्रधानाचार्य डॉ. तुहिन वशिष्ठ ने बताया कि कांवड़ यात्रियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.