अंबेडकर नगर, फरवरी 7 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर की आपातकालीन विभाग की ओटी में विगत वर्ष में 500 से अधिक ऑपरेशन होने पर जश्न मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव ने चिकित्सकों व कर्मचारियों के साथ केक काटा और सभी का मुंह मीठा कराया। प्रधानाचार्य ने सभी को बधाई देते हुए मरीजों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी को प्रेरित किया। बताते चलें कि मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग की ओटी में विभिन्न विभागों के विगत वर्ष कुल 4630 ऑपरेशन हुए, जिसमें से 4295 माइनर और 335 मेजर ऑपरेशन थे। अधिकतर ऑपरेशन अस्थि रोग विभाग से संबंधित रहे। कार्यक्रम में सह चिकित्सा अधीक्षक डॉ मुकुल सक्सेना, डॉ अमित गुप्ता, नोडल अधिकारी आपातकालीन डॉ राजेश यादव, अस्थि रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जावेद अहमद, न्यूरोसर्जन ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.