संतकबीरनगर, मई 26 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में गर्मी के मौसम में उतार व चढ़ाव को लेकर लोग डायरिया के चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में सबसे अधिक इसी रोग से संबंधित मरीज पहुंचे। दस मरीजों को भर्ती किया गया। इमरजेंसी कक्ष में बैठे डॉ. मॉज फारुखी के पास पेट दर्द से परेशान खलीलाबाद निवासी विवेक कुमार पहुंचे तो उन्होंने डाक्टर से कहा कि साहब हमारे पेट में दर्द के साथ मरोड़ है। रात्रि में कई बार दस्त हुआ पूरा शरीर सुस्त पड़ गया है। इस पर उन्होंने मरीज की आवश्यक जांच कराते हुए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार प्रारंभ कर दिया। इसी तरह से महिमा पहुंची तो उसने भी यही परेशानी बताई। इस पर उन्होंने उन्हें भी भर्ती कर उपचार प्रारंभ कर दिया। यही हाल महिला अस्पताल में चल रहा है। यहां पर महिलाओं को भी यही परेशानी हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.