उरई, दिसम्बर 29 -- उरई। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में सभी डॉक्टर फार्मासिस्ट और स्टाफ को इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को ईसीजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ईसीजी टेक्निशियन के प्रशिक्षण के बाद यह लोग मरीज का ईसीजी करेंगे। जिससे टेक्नीशियन के न रहने पर भी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गंभीर मरीजों के ईसीजी टेस्ट होंगे और उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। लगातार बढ़ रही हार्ट अटैक की घटनाओं और हृदय रोगियों की संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में 24 घंटे ईसीजी की सुविधा के लिए मशीन रखी गई है। जिला अस्पताल के ईसीजी टेक्निशियन योगेश सक्सेना 24 घंटे ऑन कॉल ईसीजी के लिए उपलब्ध रहते हैं। लेकिन अब जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में सभी डॉक्टर फार्मासिस्ट और स्टाफ को ईसीजी टेस्ट के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे जिला अस्पताल की इमरजेंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.