वाराणसी, जनवरी 30 -- वाराणसी। बीएचयू के संगीत एवं मंच कला संकाय के वाद्य विभाग की तरफ से सितार कार्यशाला में शुक्रवार को पं. राम प्रपन्न भट्टाचार्य ने विद्यार्थियों को इमदादखानी वादन शैली (इटावा घराना) की बारीकियां सिखाईं। उन्होंने रियाज, अलंकार, दाएं-बाएं हाथ की तकनीक, झाले तथा रागों की बढ़त और तानों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। द्वितीय सत्र में राग यमन की बंदिशों और तानों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर संकाय प्रमुख प्रो. संगीता पंडित, विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश शाह, आयोजन सचिव प्रो. संगीता सिंह, सह-आयोजन सचिव डॉ. प्रेम किशोर मिश्र, डॉ. सुप्रिया शाह, डॉ. सतीश कुमार, प्रो. मीनू पाठक सहित 60 से अधिक प्रशिक्षु विद्यार्थी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...