प्रयागराज, फरवरी 11 -- प्रयागराज। कॉल्विन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ताला बंद कर दिया गया है। इससे मरीजों व तीमारदारों को ओपीडी की तरफ आने-जाने में परेशानी हो रही है। इमरजेंसी वार्ड में 42 मरीज भर्ती किए जाते हैं। इसमें एक कोने में लावारिस मरीजों के लिए 10 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं, जिसमें इस समय चार लावारिस मरीज भर्ती हैं। लावारिस वार्ड को गेट लगाकर इमरजेंसी वार्ड से अलग भी कर दिया गया है। इसलिए ओपीडी की तरफ से कोई वार्ड में नहीं जा सकता, जबकि सुरक्षा की दृष्टि से इमरजेंसी वार्ड को बंद नहीं किया सकता। तीमारदारों का कहना है कि वार्ड से अक्सर बाहर जाना पड़ता है जिससे परेशानी हो रही है। कार्यवाहक मुख्य अधीक्षक डॉ. माया देवी के अनुसार वार्ड से लावारिस मरीज निकलकर बाहर चले जाते हैं इसलिए गेट को बंद कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.