मधुबनी, फरवरी 21 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। डीडीसी सुमन प्रसाद साह ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज को विकसित बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों में बुनियादी सुविधाओं सड़क, बिजली, पानी, मोबाइल नेटवर्क, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं में सुधार के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा पलायन रोककर गांव के लोगों को आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य है। चयनित गांव में आधारभूत संरचना की स्थापना एवं विकास को लेकर डीडीसी ने शनिवार को समाहरणालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने गांवों में विवाह भवन, लाइब्रेरी, सड़क, सामुदायिक भवन, छठ घाट, खेल मैदान, स्वास्थ्य उप केंद्र, आदर्श विद्यालय, इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट जैसे आधारभूत संरचना से संबंधित प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करने का अधिकारियों को निर्देश दिए। बै...