देहरादून, फरवरी 10 -- हरिद्वार। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने इब्राहिमपुर में चल रही अवैध पनीर और दही की फैक्ट्री पर छापेमारी करते हुए बंद कर दिया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि फैक्ट्री का संचालन बिना फूड लाइसेंस के किया जा रहा था। इसके साथ ही छापेमारी के दौरान फैक्ट्री संचालक पानी की रिपोर्ट आदि दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। बताया कि फैक्ट्री में बनाए जा रहे पनीर और दही के दो-दो सैंपल भी जांच के लिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...