झांसी, फरवरी 22 -- झांसी। पवित्र माह-ए-रमजान चल रहे हैं। रविवार, रोजेदारों ने चौथा रोजा रखा और पूरे दिन अल्लाह की इबादत की। वहीं शाम इफ्तार पार्टी जगह-जगह आयोजन किया गया। तस्तरख्वान सजे। इस पर व्यंजन मन मोहते दिखे। रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला। इसके बाद नमाज अदा की गई। दुआएं मांगी गई। रात गहरी होते ही तरावीह शुरू हो गई। मुस्लिम फिर दुआएं करते दिखे। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में कई स्थानों पर तरावीह चल रही है। यह न सिर्फ अलग रौनक बिखेर रही है बल्कि बड़ी संख्या में लोग इसमें शिरकत कर रहे हैं। खासतौर से आवास विकास, केके पुरी, नंदनपुरा, ताज कंपाउंड, दरीगरान, मुकरयाना, खुशीपुरा, तालपुरा, इस्लामपुरा, नैनागढ़, सैंयर दरवाजा, छनियापुरा, सागर खिड़की, अलीगोल खिड़की, सूजे खां की खिड़की, ओरछा गेट बाहर, पुलिया नंबर नौ, चार खंभा, सैंयर दरवाजा, राई का ताजिया, प...