भभुआ, फरवरी 4 -- चिराग जला रोशन किए बुजुर्गों की कब्रगाह, फातेहा पढ़ी और कुरान की तिलावत की पूरी रात इबादत कर अल्लाह से मांगते रहे अपने गुनाहों की माफी, सजाई गई थी मजार (पेज चार की बॉटम) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर में अकीदतमंदों ने शाबान महीने की 15 तारीख की रात (मंगलवार की रात) शब-ए-बारात मनाई। इसे शब-ए-बारात इबादत, फजीलत, रहमत और मगफिरत की रात मानी गई है। इसीलिए अकीदतमंद पूरी रात इबादत कर अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते रहे। बुजुर्गों की मजार पर चिराग जलाकर रोशन किए। फातेहा पढ़ी और कुरान की तिलावत की। अकीदतमंदों ने बुधवार को तड़के सहरी कररोजा रखा और शाम में इफ्तार कर खुदा का शुक्र अदा किया। जिले में शब-ए-बारात को लेकर मस्जिद, मजार, कब्रिस्तान, दरगाह की साफ-सफाई व रंग-रोगन कर उन्हें रंगी-बिरंगी लाइट-बत्ती से सजाई गई थी। घरों में ...