अमरोहा, फरवरी 15 -- शब-ए-बारात के सिलसिले में शबीने की महफिल आयोजित की गई। रातभर कुरान की तिलावत सुनकर लोगों ने अपने मरहूमीन की मगफिरत की दुआ के साथ गुनाहों की तौबा की। मुल्क में अमन चैन और कौम की सलामती की दुआ के साथ महफिल का समापन किया गया। शहर के मोहल्ला नौबत खाना में फैजान-ए-शाह विलायत कमेटी की ओर से अध्यक्ष आलम वारसी के आवास पर नूरानी महफिल आयोजित की गई। इस दौरान मास्टर असलम उस्मानी, अशरफ अली, जाहिद अली, शोजब नवाज, मोहम्मद नदीम, मुकीम अहमद, उवैस खान, सिकंदर अली, मुजम्मिल उल्लाह खान, मुजीब वारसी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.