जामताड़ा, फरवरी 19 -- इबादत के साथ शुरू हुआ माह-ए-रमजान, पहले रोजे पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़ जामताड़ा,प्रतिनिधि। इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना माह-ए-रमजान गुरुवार को पहले रोजे के साथ शुरू हो गया। बरकत, रहमत और मगफिरत के इस महीने का मुस्लिम समुदाय को पूरे साल बेसब्री से इंतजार रहता है। पहले रोजे के अवसर पर शहर की मस्जिदों और मोहल्लों में खास रौनक देखने को मिली। रोजेदारों ने पूरे अकीदत और श्रद्धा के साथ अल्लाह की इबादत कर माह-ए-रमजान का स्वागत किया। सुबह तड़के लोगों ने सहरी कर रोजे की शुरुआत की। इसके बाद दिनभर रोजेदारों ने सब्र, संयम और इबादत के साथ समय बिताया। शाम को अजान के साथ रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोला। कई स्थानों पर सामूहिक इफ्तार का भी आयोजन किया गया। जहां लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का परिचय दिया। पाकडीह व सरखेलडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.