बागपत, फरवरी 10 -- चांदीनगर। रटौल में बस स्टैंड के पास स्थित मदरसा इस्लामिया मोसिनुल उलूम में एक दिवसीय सालाना जलसे का आयोजन किया गया। जिसमें तकरीर करते हुए मुफ्ती खालिद ने कहा कि सभी मुस्लिमों को पांच वक्त की नमाज पढना जरूरी है। कहा रमजान का माह शुरू होने वाला है। रमजान में खुदा की इबादत और तिलावत करें। अपने गुनाहों की तौबा करें। रमजान माह में गरीबों का ध्यान रखे। जलसे में मौलाना फरहत उमर, कारी जुल्फेकार, मौलाना अशरफ कासमी, हाफिज अब्दुल रहमान, मौलाना सफीक, अब्दुल सलाम, पूर्व प्रधान जाकिर हसन, असफाक चौधरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...