बलरामपुर, फरवरी 19 -- बलरामपुर/गैंड़ास बुजुर्ग, संवाददाता। गुरुवार को रमजान-उल-मुबारक का पहला रोज़ा अकीदत और खालिस इबादत के माहौल में रखा गया। लरजते होंठ, सूखे हलक और दुआ के लिए उठे हाथों के साथ रोजेदारों ने अल्लाह से रहमत की फरियाद की। चांद नजर आते ही बुधवार रात से माहे रमजान की शुरुआत हो गई और ईशा की नमाज़ के बाद मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज़ अदा की गई, जो पूरे महीने जारी रहेगी। वहीं रमजान पर्व को लेकर बाजारों में सेवइयों की दुकानें पूरी तरह सज चुकी हैं। विभिन्न प्रकार की सेवइयां लोगों को रिझा रही हैं। दिन में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। माह-ए-रमजान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। गुरुवार को पहले रोज़े पर मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रहीं। पुरुषों और युवाओं ने मस्जिदों में नमाज़ अदा की, जबकि महिलाओं और बच्चों ने घरो...