बागपत, फरवरी 17 -- बागपत। बागपत के एक मीनार मदरसे में मंगलवार को जमीयत उलेमा-ए-हिंद की स्थानीय इकाई की बैठक हुई। जिसमें रमजान के महीने में युवाओं से अनावश्यक घूमने-फिरने, गलत गतिविधियों से दूर रहकर इबादत, तरावीह व क़ुरआन की तिलावत में समय देने की अपील की गई। बैठक में शहर क़ाज़ी हबीबुर्रहमान, मौलाना क़ारी मोहम्मद व सदर मौलाना मोहम्मद आक़िल सहित उलेमा व मस्जिदों के जिम्मेदार मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि रमज़ान केवल रोज़ा रखने का नहीं, बल्कि आत्म-सुधार, संयम और बुराइयों से बचने का महीना है। मस्जिदों में माइक के सीमित उपयोग और जरूरी ऐलानों तक ही उसे रखने पर सहमति बनी। प्रशासन व नगर पालिका से सफ़ाई, पानी और बिजली की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग करने का निर्णय लिया गया। बैठक में शहर, देश और अमन-चैन के लिए दुआ की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान क...